म.प्र

रणजीत अष्टमी महोत्सव मेंसवा लाख से ज्यादा भक्त हुए प्रभातफेरी में शामिल

Indore Bureau - indoreexpress.com 30-Dec-2018 11:24 am


इंदौर. जय रणजीत..जय रणजीत के जयघोष से गूंजता मंदिर परिसर...। भजनों पर झूमता युवा वर्ग...। हाथों में ध्वजा लिए 5100 महिलाएं...। हनुमान की वेशभूषा में भक्त...। 51 फीट ध्वजा लहराता भक्त...। ये नजारा था शनिवार सुबह पांच बजे का। रणजीत अष्टमी महोत्सव में रणजीत हनुमान मंदिर से विशाल प्रभातफेरी निकाली गई। 130 साल से चली आ रही इस परंपरा में यह पहला मौका था, जब इतनी विशाल और भव्य प्रभातफेरी निकली। सवा लाख से ज्यादा भक्त इस प्रभातफेरी में शामिल हुए।
शुक्रवार देर रात तक मंदिर में 6 क्विंटल फूलों से भव्य श्रृंगार किया। सुबह 5 बजे मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित दीपेश व्यास अपने तीनों भाईयों के साथ पहली बार भगवान हनुमान की विग्रह प्रतिमा को पालकी में लेकर गर्भगृह से बाहर निकले और उन्हें हनुमान के श्रृंगारित रथ में विराजमान किया। एक तरफ भक्त जय रणजीत के जय घोष कर रहे थे। वहीं दूसरी तरफ मंदिर के बाहर हजारों भक्त प्रभातफेरी में शामिल होने का इंतजार कर रहे थे। पांच बजने के साथ ही प्रभातफेरी का कारवा शुरू हो गया और एकाएक भक्त प्रभातफेरी में जुटते चले गए। तीन ड्रोन से पुष्प वर्षा की जा रही थी।

ताज़ा खबर

  • बच्चों को परीक्षा के साथ ही प्रोजेक्ट बनाने के लिए
  • गोरों को भगा दिया, अब चोरों को भगाना है - सज्जनसिं
  • बहनों के साथ टहल रहे युवक को चाकू मारा, मोबाइल लूट
  • अफगानिस्तान के उपराष्ट्रपति के काफिले पर भीषण बम ह
  • कोहली ने 26वां शतक लगाया, इंजमाम को पीछे छोड़ा; सो

अपना इंदौर