म.प्र

स्वाइन फ्लू ने फिर ली दो मरीजों की जान, 22 दिन में 23 मौत

Indore Bureau - indoreexpress.com 23-Mar-2019 11:27 am


इंदौर . तापमान में बढ़ोतरी के बावजूद स्वाइन फ्लू का असर कम नहीं हाे रहा है।
इसके बावजूद इस महीने के 22 दिन में 23 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लिम्बोदी निवासी 60 वर्षीय महिला को 6 मार्च को भर्ती किया गया था। 1
1 मार्च को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 21 मार्च की रात को महिला की मौत हो गई। लिम्बोदी निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हो गई। 16 मार्च को एमवायएच में भर्ती करवाया था। 19 मार्च को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसी दिन मरीज की मौत भी हो गई। गुरुवार को 25 नए मरीजों की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमें से 6 पॉजिटिव आई है। अब तक 162 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। 42 मरीजों की मौत हो चुकी है। 644 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।

 

ताज़ा खबर

  • स्टेशन के केबिन में लगाई युवक ने फांसी
  • तीन मंजिला अपार्टमेंट में लगी आग, 7 लोग झुलसे; जान
  • भारत के टॉप-10 अमीरों में मुकेश अंबानी पहले स्थान
  • बिडेन का अमेरिका का राष्ट्रपति बनना लगभग तय, कोर्ट
  • दूसरा चरण: 95 सीटों पर मतदान; बंगाल में कई जगह हिं

अपना इंदौर