विदेश

ओडिशा: फानी से तबाही के बाद पीएम मोदी ने लिया हालात का जायजा, 1000 करोड़ की मदद की घोषणा

Indore Bureau - indoreexpress.com 06-May-2019 04:29 pm


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ओडिशा में फानी चक्रवात से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और उससे हुए नुकसान का आकलन किया। पीएम ने 1000 करोड़ की सहायता राशि को तत्काल जारी करने का ऐलान भी किया। इससे पहले वह आज सुवह भुवनेश्वर पहुंचे, जहां उनका स्वागत ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया। प्रधानमंत्री के साथ हवाई सर्वेक्षण में ये तीनों भी शामिल थे।
पीएम मोदी ने रविवार को एक ट्वीट के माध्यम से ओडिशा दौरे के बारे में जानकारी दी थी। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा था कि वह सोमवार की सुबह ओडिशा में रहेंगे और फानी चक्रवात के बाद के हालात की समीक्षा करने के बाद उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पीएम मोदी फानी चक्रवात से प्रभावित जिलों में तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेंगे।
आपको बता दें कि ओडिशा में फानी चक्रवात 15,000 गांवों के एक करोड़ से ज्यादा लोगों के जीवन पर असर डाला। फानी तूफान के कहर से 38 लोगों की जान चली गई। ओडिशा के बाद फानी तूफान पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश पहुंच गया।

ताज़ा खबर

अपना इंदौर