मुख्यमंत्री ने नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण किया, कहा- 2025 तक प्रदेश को देश में नंबर वन बनाना हमारा लक्ष्य

Deepak Sungra - indoreexpress.com 26-Jan-2020 10:48 am

इंदौर. प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गणतंत्र दिवस पर रविवार को नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण किया गया। मुख्यमंत्री ने पहले खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रदेशवासियों को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2025 तक प्रदेश को देश में नंबर वन प्रदेश बनाना है। परेड के बाद स्कूली छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान किसानों के ऋण माफी योजना, उद्यानिकी खेती झांकी, शिक्षा विभाग झांकी, अंबेडकर गांधी सद्भावना की झांकी, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग की झांकी, आदिवासी समाज के पारिवारिक नृत्य, केंद्रीय जेल, मलखम, वन विभाग समेत प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की झांकिया निकाली गईं। मुख्यमंत्री ने मंच पर ही गृह निर्माण संस्थानों के पीड़ितों को प्लाॅट और फ्लैट के दस्तावेज सौंपते हुए प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी समेत पुलिस जवानों को सम्मानित भी किया। 
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि हमने एक साल में अपने 365 वचनों को पूरा किया है। गांधीजी ने कहा था कि जब भी हमें कार्य करने में बाधा आए तो एक कसौटी करना चाहिए। समाज के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को लाभ मिले, इसी को ध्यान में रख हम कार्य कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य 2025 तक प्रदेश को देश में नंबर वन प्रदेश बनाना है। मध्य प्रदेश 75 प्रतिशत आबादी खेती पर निर्भर है। फसल अच्छी होगी तो सभी को लाभ होगा। उत्पादक को कम से कम नुकसान हो, किसानों को उनके उत्पाद का सही मूल्य मिल सके, इसी को लेकर हमने किसानों का कर्ज कम करने के लिए ऋण माफ किए हैं।

ताज़ा खबर

अपना इंदौर