म.प्र

इंदौर में 79 नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 3182 पर पहुंची

Deepak Sungra - indoreexpress.com 27-May-2020 05:10 am


इंदौर. सख्त लॉकडाउन, कर्फ्यू और अन्य प्रतिबंधों के बावजूद इंदौर में कोरोनावायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार देर रात जारी बुलेटिन में 79 नए पॉजिटिव मरीज मिले। 2 लोगों की मौत भी हुई। अब जिले में कुल 3182 संक्रमित हो गए हैं। मृतकों का आंकड़ा 119 पर पहुंच गया है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का घर जिस गली में है, उसमें भी कोरोना का एक पॉजिटिव मरीज मिला है।
मंगलवार रात 836 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 79 पॉजिटिव निकले। अब तक इंदौर में कुल 31513 सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है जिसमें से 3182 सैंपल पॉजिटिव आए है। अब तक इस बीमारी से पीड़ित 1537 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। 1526 मरीजों का उपचार कोविड अस्पतालों में किया जा रहा है।
इधर, नंदानगर में रहने वाले एक युवक में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। यह युवक भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के निवास की गली में ही रहता है। पॉजिटिव युवक मूलत: विदिशा का रहने वाला है और इंदौर के अपोलो अस्पताल में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। फिलहाल, युवक को उपचार के लिए अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संक्रमण फैलाने के आरोप में तीन पर केस
बड़ोदिया खान गांव में 19 पॉजिटिव मिले। ये सभी इंदौर से आई महिला के संपर्क में थे। महिला की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद 23 लोगों के सैंपल लिए गए थे। प्रशासन ने पूरे गांव को सील कर दिया। बड़ोदिया खान के कई लोग सांवेर में काम करते हैं इसलिए सांवेर में छूट समाप्त कर लॉकडाउन लागू कर दिया गया। गांव में एक परिवार ने 18 मई को जन्मदिन की पार्टी रखी थी। उसी में महिला भी शामिल हुई थी। परिवार के मुखिया और उसके दाे बेटाें पर संक्रमण फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।


ताज़ा खबर

  • खजराना गणेश को लगा सवा लाख लड्डुओं का भोग, बड़े गणप
  • 5वीं मंजिल के बाथरूम की खिड़की से गिरा भर्ती मरीज,
  • चोइथराम मंडी के व्यापारी हड़ताल पर, प्रशासन द्वारा
  • स्वच्छता सर्वे के पहले दो चरणों में टीम फोन करके ल
  • इंदौर में डेढ़ करोड़ रुपए कीमत की 1252 पेटी अवैध अंग
  • क्षेत्र क्र. 5 विकास की दौड़ से बाहर रहा है – संघवी

अपना इंदौर