ब्रेकिंग न्यूज
  • इंदौर में बदमाशों का खौफ, राह चलते 4 लोगों को चाकू मारे, 7 दुकानें लूटीं
  • स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बोले- खसरे का एक केस भी मिला तो आउटब्रेक मानेंगे
  • चिडिय़ाघर में स्नैक हाउस का शुभारंभ महापौर मालिनी गौड़ ने किया
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने इंदिरा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने इंदिरा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
  • ड्रैनेज का पानी घरों में घुसने से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन, पार्षद का फूंका पुतला
  • चिड़ियाघर में प्रारंभ हुआ सांप घर, 15 प्रजाति के 30 से ज्यादा सांप देख सकेंगे दर्शक

धर्म कर्म

ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस

Deepak Sungra - indoreexpress.com 02-Dec-2017 04:24 am


इंदौर (सुरेश कपोनिया)
पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर आज मुस्लिम समाज ईद मिलादुन्नबी का पर्व मना रहा है। जूनारिसाला स्थित हाजी अब्दुल हमीद साहब के यहां कुरान ख्वानी हुई और जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। सुबह समाजजनों ने जुलूस भी निकाला। बड़वाली चौकी क्षेत्र में निकले जुलूस में कई मंचों से भव्य स्वागत भी किया गया।
मुस्लिम समाज पैगम्बर साहब के जन्मदिन पर आज खुशियां मना रहा है। इस मौके पर बड़वाली चौकी में सुबह भव्य जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। लंगर और हलवा तकसीम किया गया। शहर काजी डॉ. मोहम्मद इशरत अली ने बताया कि सुबह जूनारिसाला में हाजी अब्दुल हमीद साहब के यहां कुरान ख्वानी हुई और हज यात्रा से लौटे यात्रियों का सम्मान किया गया। शहर के कई इलाकों में जुलूस निकले और जश्न मनाया गया। बोहरा समाज ने ईद के मौके पर गीताभवन ट्रस्ट हास्पिटल में मरीजों को फल वितरित किए। समाज के जौहर मानपुरवाला, मोहम्मद रेशमवाला, मुश्ताक बडऩगर वाला, मजहर हुसैन बंदूकवाला, आदि उपस्थित रहे। पूरे शहर में सुबह से ही ईद मिलादुन्नबी के कार्यक्रम शुरू हो गए थे। सदर बाजार, खजराना, चंदन नगर, बम्बई बाजार आदि क्षेत्रों में यह कार्यक्रम हुए।

ताज़ा खबर

  • गोपाल मंदिर में भगवान ने पहने सवा किलो चांदी के दो
  • राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी; बंदूकधारियों न
  • एमवाय अस्पताल में हड़ताल का दूसरा दिन लगाया एस्मा,
  • निपानिया की बहुमंजिला तोडऩे पहुंचा नगर निगम का अमल
  • बूथ मैनेजमेंट जमाने में शहर से आगे ग्रामीण कांग्रे
  • केंद्रीय मंत्री तोमर का तंज- दिग्विजय सिंह खोई जमी

अपना इंदौर