ब्रेकिंग न्यूज
  • एशिया कप क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान मुक़ाबला
  • गुजरात में हज़ार किसानों की बुलेट ट्रेन योजना के ख़िलाफ़ याचिका
  • राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, भाजपा को बताया तानाशाही सरकार
  • तीन महीने में 50 हजार घरों में लगेंगी गीले कचरे से खाद बनाने की यूनिट
  • इंदौर की अंशुलि बनी मिसेस क्वीन आफ सेंट्रल इंडिया
  • कोहली, चानू को खेल रत्न और नीरज को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश
  • 89.54 रुपए का हुआ एक लीटर पेट्रोल, 6 दिन में 1.28 रुपए बढ़े

मोदी का स्वच्छता पखवाड़ा शरू, थामी झाडू

Deepak Sungra - indoreexpress.com 15-Sep-2018 05:46 am


इंदौर (सुरेश कपोनिया)।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान आज शहर में निगम ने युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया। वहीं जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों व एनजीओ ने भी झाडू थामी। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशभर में स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान 20 करोड़ लोगों को इस अभियान से जोडऩे का लक्ष्य रखा है। इसी के चलते शहर में भी निगम के साथ साथ विभिन्न जनप्रनिधियो ने झाडू थामी। विधायक उषा ठाकुर और स्वास्थ्य प्रभारी संतोष गौर ने फ्रूट मार्केट में सफाई अभियान चलाया। वहीं कई स्कूल कालेज के छात्र छात्राओं ने अपनेपरिसर में सफाई अभियान शुरू किया। यूं तो निगम प्रतिदिन भी इस अभियान में जुटा हुआ है। फिर भी मोदी के आव्हान के बाद आज विशेष अभियान चलाया गया। जिसके चलते अनेक स्थानों पर निगम के साथ साथ निगम से जुड़े एनजीओ ने भी विशेष जगहों पर सफाई अभियान शुरू किया। यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। आज से शुरू हुआ यह अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तिथि 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।
इस अभियान में आमजन को जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। घर घर से कचरा जुटाने के साथ-साथ घर में ही कम्पोस्ट प्लान लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। वहीं प्लास्टिक व डिस्पोजल का उपयोग न करने की शपथ भी दिलाई जाएगी। निगम द्वारा इस पखवाड़े के दौरान प्लास्टिक व डिस्पोजल के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य अधिकारी को लगातार चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। आज रेलवे ने भी स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की। इस दौरान पटरियों के साथ साथ प्लेटफार्म पर भी विशेष सफाई की गई। वहीं वेटिंग रूम व शौचालयों पर अधिकारियों ने दौरा कर विशेष अभियान चलाया।

ताज़ा खबर

  • img
    राष्ट्रपिता की जयंती पर किया माल्यार्पण
  • सरवटे-गंगवाल बस स्टैंड रोड : मलबा हटाने का काम शुर
  • img
    सूअर पालकों के मकान पर चला हथौड़ा
  • img
    सफाई देखने अगले सप्ताह आएगा दिल्ली का दल
  • इंदौर (सुरेश कपोनिया)। पिछले कई दिनों से पलासिया
  • img
    अब ये पाकिस्तानी दिग्गज हुआ विराट का कायल, कोहली क

अपना इंदौर