इंदौर में बदमाशों का खौफ, राह चलते 4 लोगों को चाकू मारे, 7 दुकानें लूटीं
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बोले- खसरे का एक केस भी मिला तो आउटब्रेक मानेंगे
चिडिय़ाघर में स्नैक हाउस का शुभारंभ महापौर मालिनी गौड़ ने किया
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने इंदिरा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने इंदिरा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
ड्रैनेज का पानी घरों में घुसने से गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन, पार्षद का फूंका पुतला
चिड़ियाघर में प्रारंभ हुआ सांप घर, 15 प्रजाति के 30 से ज्यादा सांप देख सकेंगे दर्शक
Deepak Sungra - indoreexpress.com 09-Feb-2019 02:50 am
इंदौर (सुरेश कपोनिया)।
तीन दिनों से मौसम ठंडा बना हुआ है। उत्तरी भारत में बर्फबारी के चलते दो दिन जहां सर्द हवाएं चलती रही। वहीं आज सर्द हवा से राहत है लेकिन ठंडक बनी हुई है। अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी प्रकार से बना रहेगा। कल बसंती पंचमी है। इसके बाद मौसम में कुछ परिवर्तन की संभावना बताई गई है। बीती रात तापमान 7.5 डिग्री दर्ज हुआ।
मौसम विभाग की माने तो बर्फबारी के चलते अभी शहर में ठंडक बनी रहेगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी लगातार हो रही है। दो दिन हवा की गति 15 से 20 किमी प्रति घंटा रही जिससे बर्फीली हवा के कारण ठंड बढ़ गई। लोगों ने फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए और कल शाम को हवा के साथ कड़ाके की ठंड हुई। अभी इस मौसम में शहर में मावठा नहीं गिरा है। मावठा अभी अगले तीन-चार दिनों बाद गिरने की बात कही गई है। बीती रात तापमान 7.5 डिग्री दर्ज हुआ जो सामान्य से 4 डिग्री कम था। इसी प्रकार कल दिन का तापमान भी 6 डिग्री कम 21.8 डिग्री दर्ज हुआ। पिछले दिनों तापमान 30 डिग्री तक जो सामान्य से ऊपर था।