ब्रेकिंग न्यूज
  • मुंबई: घाटकोपर में ढही 4 मंजिला इमारत, 5 लोगों की मौत; 30-40 लोगों के फंसे होने की आशंका
  • व्यापारी ने किया आत्महत्या का प्रयास
  • चिडिय़ाघर में सर्पों के लिए बनेगा अलग घर
  • चिडिय़ाघर में सर्पों के लिए बनेगा अलग घर
  • मेदांता में सर्जरी के बाद मरीज की मौत
  • रिम झिम बारिश से शहर तरबतर
  • एलपीजी टैंकर से सीधे टंकियों में गैस भर रहे थे, पकड़ाए

इंदौर

निगम के लाखों रुपए गए पानी में, नहीं आएंगे अतिथि

Deepak Sungra - indoreexpress.com 18-May-2017 05:14 am


इंदौर (सुरेश कपोनिया)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश में नंबर 1 का अवार्ड प्राप्त करने वाली नगर निगम ने जश्न की तैयारी की थी। पिछले 10 दिनों से चल रही तैयारियों को लेकर लाखों रुपए खर्च किए हैं, मगर मुख्य अतिथि पूर्व की तरह नहीं आने के चलते कार्यक्रम को निरस्त करना पड़ा है।
अवार्ड के जश्न के लिए नगर निगम ने दशहरा मैदान पर मुख्य आयोजन की भव्य तैयारियां की थी। यहां पर बड़े पैमाने पर दो डोमनुमा टेंट का शामियाना बनाया गया था। 6000 से अधिक लोगों के खाने की तैयारियां की गई थी। आयोजन में लोगों को लाने के लिए निगम ने बसें भी अधिग्रहित की थी, जिसे लालबाग से सुबह 9 बजे वितरित किया जाना था। अचानक मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपनी व्यस्तता के चलते निगम के इस कार्यक्रम में ना आने की असमर्थता जताई। इस पर महापौर मालिनी गौड़ सहित निगम के आला अफसर हस्तप्रद रह गए और संबंधितों को कार्यक्रम निरस्ती की सूचनाएं दी गई। यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री चौहान ने नगर निगम के कार्यक्रम से कन्नी काटी हो। इसके पूर्व दो बार भी मुख्यमंत्री के सम्मान के रूप में दो आयोजन दशहरा मैदान पर आयोजित थे। दोनों ही कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ने अचानक नहीं आने की सूचना दे दी, जिसके चलते सारी तैयारियां धरी रही गई।
मुख्यमंत्री की नाराजगी चलते निरस्त हुए नगर निगम के इस जश्न के कार्यक्रम में स्वच्छता को लेकर गाना गाने वाले गायक शान भी इन्दौर आने को तैयार हो गए थे, उनके आने के लिए बकायदा होटल रेडिसन में ठहरने की व्यवस्था की गई थी। उनके लिए महंगी कार भी उपलब्ध कराई गई थी। उन्हें भी शाम को सूचना दी गई और आने-जाने के फ्लाइट टिकट ताबड़तोड़ निरस्त कराए गए। स्वच्छ भारत मिशन में नंबर 1 अवार्ड लाने वाली नगर निगम राजनीति लड़ाई की बली चढ़ाई गई है। महापौर मालिनी गौड़ और निगम कमिश्नर की मेहनत के चलते यह अवार्ड नगर निगम को मिला है, मगर छोटे-छोटे आयोजन कर बड़ी-बड़ी वाहवाही लूटने वाले चंद नेता अपनी आका सांसद सुमित्रा महाजन को बरगलाने में जीत हासिल कर पाए। इसी के चलते ताई की नाराजगी के कारण मुख्यमंत्री ने इन्दौर आने में असमर्थता जताई और वे आखिरकार इन्दौर नहीं आए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नगर निगम को जश्न मनाने के लिए 5 जून का समय दिया है, लेकिन राजनीतिक उठापटक के चलते हर समय इन्दौर ना आने वाले चौहान के कारण अभी भी धक-धक बनी हुई है। ताई समर्थक कह रहे हैं कि वे इस आयोजन को करेंगे। इसमें केन्द्रीय मंत्री वैक्या नायडू और ताई भी मौजूद रहेगी। अब देखना यह है कि नगर निगम द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त करवाने वाले बिना निगम के सहयोग के कैसे कार्यक्रम कर सकते हैं। अब नई राजनीतिक लड़ाई इसमें रंग ले रही है।

ताज़ा खबर

  • 96 करोड़ में नदियों को करेंगे साफ
  • रेडिसन चौराहे पर ट्रक पलटा..
  • डिक्की से चोरी करते रंगेहाथ पकड़ाए बदमाश
  • चोइथराम मंडी आज भी बंद रहेगी किसान सब्जी लेकर नहीं
  • 50 हजार रिश्वत मांगने वाले पटवारी पर आरोप तय
  • निगम ने चलाया अभियान पानी की मोटरें जब्त की

अपना इंदौर