ब्रेकिंग न्यूज
  • नगर निगम ने फुटपाथ से डेढ़ सौ ठेले हटाए, व्यापारियों ने सड़क पर लेटकर की नारेबाजी
  • अवसान / आगर मालवा से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन, लंबे समय से बीमार थे
  • भारत ने चीन में फंसे 250 छात्रों को वापस भेजने की अपील की, अमेरिका और जापान ने भी नागरिकों को वापस बुलाया
  • मन की बात / मोदी ने कहा-
  • भारतीय टीम पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो टी-20 जीती, दूसरे मैच में 7 विकेट से हराया
  • एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए आया कैदी बाथरूम की जाली तोड़कर भागा, देर रात घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा
  • इंदौर जेल से 23 कैदी रिहा, माला पहन हाथों में तिरंगा लेकर जेल से हुए विदा

इंदौर

आरएपीटीसी ग्राउण्ड पर हुआ मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोहझंडावंदन और परेड का हुआ आयोजन

Deepak Sungra - indoreexpress.com 16-Aug-2018 05:32 am


इंदौर (सुरेश कपोनिया)। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आरएपीटीसी ग्राउण्ड किला मैदान पर जोश, उमंग और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग मंत्री रामपाल सिंह ने झंडा वंदन किया और राष्ट्रगान के बाद परेड की सलामी ली। पुलिस, बीएसएफ, एसएएफ, एनसीसी सहित करीब डेढ़ दर्जन दलों ने आकर्षक परेड की प्रस्तुति दी। स्कूली बच्चों द्वारा यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। विभिन्न शासकीय विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी भी सम्मानित हुए।
देश की आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस कल धूमधाम के साथ पूरे शहर में मनाया गया। मुख्य समारोह आरएपीटीसी मैदान पर हुआ जहां मंत्री रामपाल सिंह ने तिरंगा फहराया और आकर्षक परेड की सलामी ली। उसके बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। सुबह करीब 9 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विभिन्न शासकीय विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों का सम्मान भी मंत्री द्वारा किया गया। कलेक्टर निशांत वरवडे, डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र, सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा खबर

अपना इंदौर