धर्म कर्म

प्रियंका ने महाकाल की विशेष पूजा की; कमलनाथ भी रहे मौजूद

Indore Bureau - indoreexpress.com 13-May-2019 04:47 pm

इंदौर. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को उज्जैन पहुंचीं। यहां बाबा महाकाल के मंदिर में उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की। उनके साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहे। उज्जैन में प्रियंका ने 2 किमी लंबा रोड शो किया। प्रियंका आज रतलाम में जनसभा को संबोधित करेंगी। शाम को वे इंदौर में रोड शो भी करेंगी।
प्रियंका
प्रियंका गांधी इंदौर होते हुए उज्जैन पहुंचीं। इंदौर एयरपोर्ट पर मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनकी अगवानी की। प्रियंका के साथ महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा, मप्र महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल समेत तमाम नेता मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, मंदिर के पुजारियों ने प्रियंका से पंचामृत पूजन कराया।

ताज़ा खबर

  • मुंबई रनवे ब्लॉक होने से कई फ्लाइट डायवर्ट हुईं, र
  • नए साल के अंतिम दिन नवागत कलेक्टर पहुंचे खजराना मं
  • स्वच्छता सर्वे के पहले दो चरणों में टीम फोन करके ल
  • इंदौर हाई कोर्ट रीडर कोरोना संक्रमित, 24 जुलाई तक
  • नगर निगम / अग्रिम कर के रूप में 150 करोड़ रुपए जमा
  • बारात देखकर रुके संघवी, दूल्हे को पहनाई माला, मांग

अपना इंदौर