भारत ने चीन में फंसे 250 छात्रों को वापस भेजने की अपील की, अमेरिका और जापान ने भी नागरिकों को वापस बुलाया

Deepak Sungra - indoreexpress.com 26-Jan-2020 10:59 am

नई दिल्ली/बीजिंग/लंदन. भारत ने चीन सरकार से वुहान में फंसे 250 छात्रों को वापस भेजने की अपील की है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि बीजिंग में भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में है। हम वहां रहने वाले भारतीयों पर करीब से नजर रख रहे हैं। अमेरिका और जापान ने भी अपने राजनयिकों और नागरिकों को वापस बुला लिया है। कोरोनावायरस से चीन में 56 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें 46 मौतें वुहान में हुई हैं। देश में अब तक 2000 मामले सामने आ चुके हैं। चीन ने कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए वुहान को पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया है। 16 अन्य शहरों में भी सार्वजनिक यातायात सेवाएं बंद कर दी गई हैं। यानी यहां से कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं जा सकता।
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए चीन सरकार ने रविवार को जंगली जानवरों के व्यापार पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। सरकारी निर्देश के अनुसार, सभी जंगली जानवरों की प्रजातियों को बेचना, उन्हें उठाना और उन्हें कहीं ले जाने-ले आने पर घोषणा की तारीख से प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध कृषि मंत्रालय राज्य प्रशासन बाजार नियमन और राष्ट्रीय वानिकी और ग्रासलैंड प्रशासन द्वारा जारी किया गया। प्रतिबंध तब तक जारी लगा रहेगा, जब तक महामारी खत्म नहीं हो जाती।

ताज़ा खबर

  • रमेश मेंदोला को मंत्री नहीं बनाया तो समर्थक ने इंद
  • पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाते पांच आरो
  • नए साल के अंतिम दिन नवागत कलेक्टर पहुंचे खजराना मं
  • हमारी सरकार ने किसानों का सपना पूरा किया : वर्मा
  • आज रात चांद पर हिंदुस्तान, दक्षिणी ध्रुव की सतह पर

अपना इंदौर