MP

झाबुआ धमाके का मुख्य आरोपी राजेंद्र कासवा गिरफ्तार

झाबुआ के पेटलावद शहर के एक रेस्तरां में हुए विस्फोट के 4 दिन बाद पुलिस ने धमाके के मुख्य आरोपी राजेंद्र कासवा को महाराष्ट्र में गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, धमाकों की जांच कर रही पुलिस टीम ने कासवा को महाराष्ट्र में गिरफ्तार कर लिया। झाबुआ धमाके में कम-से-कम 100 लोग मारे गए थे।
 

पुलिस ने मंगलवार रात को इंदौर के नजदीक मानपुर में कासवा की पत्नी प्रमिला, बेटे शुभम और बेटी सोनिया से पूछताछ की थी। उसके बाद ही जांच टीम कासवा को पकड़ने के लिए महाराष्ट्र रवाना हो गई थी। कासवा के भाई फूलचंद और नरेंद्र से भी पुलिस ने पूछताछ की गई थी।

आधिकारिक तौर पर पुलिस ना तो कासवा की गिरफ्तारी की पुष्टि कर रही है और ना ही इस बात से इनकार ही कर रही है। उसके खिलाफ पुलिस ने एक्सप्लोसिव्स ऐक्ट और भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया है।

सूत्रों ने बताया कि कुछ दिनों बाद ही पुलिस कासवा की गिरफ्तारी के बाबत पुष्टि देगा। इस बीच, पुलिस ने कासवा को विस्फोटक मुहैया कराने वाले धर्मेंद राठौड़ को भी गिरफ्तार कर लिया है। राठौड़ को धार जिले के बड़नावर से पकड़ा गया। उसके पास विस्फोटक रखने का लाइसेंस था और उसने वह छोटी राहेंडी गांव के एक गोदाम में विस्फोटक रखता था।

बीते शनिवार को हुए इस भीषण धमाके में कम-से-कम 100 लोगों की जान चली गई थी। इसमें कई बच्चे व महिलाएं भी शामिल थे। धमाके के बाद एक 3 मंजिला इमारत व व्यवासिक कॉम्प्लेक्स मिनटों में एक श्मशान में तब्दील हो गया।

यह धमाका जिलेटिन छड़ों, यूरिया, नाइट्रोजन-पोटैशियम और फॉस्फोरस के एक ढेर के कारण हुआ। यह सभी विस्फोटक सामग्री पेटलावद के एक तालबंद दुकान के अंदर जमा कर रखी गई थी। 

ताज़ा खबर