325 अस्थाई कनेक्शन से मंडल ने कमाए 6 लाख

Deepak Sungra - indoreexpress.com 06-Sep-2016 06:21 am


इंदौर (अंकित बड़)। बिजली कंपनी ने गणेश उत्सव में अब तक शहर में 325 अस्थाई कनेक्शन दिए और कंपनी को इससे लगभग 6 लाख रुपए की आय हुई है। आज भी कनेक्शन देने की प्रक्रिया चलेगी और अस्थाई कनेक्शन का कुल आंकड़ा लगभग 500 पहुंच सकता है। 10 दिनों तक शहर में गणेश उत्सव का आयोजन होगा। बड़े पांडालों में हजारों किलो वाट बिजली जल जाएगी।
10 दिनी गणेश उत्सव में शहर में लगभग 200 बड़े आयोजन होते है। यहां हजारों किलो वाट बिजली 10 दिन में लगती है। बिजली कंपनी इन आयोजकों को अस्थाई कनेक्शन देती है। शहरी क्षेत्र के अधीक्षण यंत्री सुब्रतो राय ने बताया कि लगभग 325 कनेक्शन दिए गए और 125 कनेक्शन आज हो सकते है। अर्थात 450 से 500 और अस्थाई कनेक्शन शहर में हो जाएंगे। कंपनी को अब तक करीब 6 लाख रुपए मिले है और आंकड़ा 2 से 3 लाख और बढ़ जाएगा। 10 दिनी इस भव्य आयोजन में बिजली कंपनी के सैकड़ों अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए है। शाम से देर रात तक पांडालों में महाआरती, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण आदि कार्यक्रम होते है। ऐसे में बिजली गुल होने से कार्यक्रम में विघ्न पैदा होता है। बड़े पांडालों में कर्मचारियों को अस्थाई रूप से तैनात किया गया है। वहीं कॉलोनियों और बस्तियों में भी बिजली अधिकारी-कर्मचारी सतत निगरानी कर रहे है।
चोरी पाए जाने पर कार्रवाई होगी
गणेश उत्सव में जहां भी बिजली चोरी के मामले पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य रूप से बड़े आयोजकों को साफ कहा गया है कि वे अस्थाई कनेक्शन ले। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।

ताज़ा खबर

अपना इंदौर