ब्रेकिंग न्यूज
  • सांसद के घर पर बजाए शंख-मंजिरे
  • 400 ताजिए अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचेंगे कर्बला
  • प्रशासन जुटा अनंत चतुर्दशी को लेकर त्यारियों में
  • एशिया कप क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान मुक़ाबला
  • गुजरात में हज़ार किसानों की बुलेट ट्रेन योजना के ख़िलाफ़ याचिका
  • राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, भाजपा को बताया तानाशाही सरकार
  • तीन महीने में 50 हजार घरों में लगेंगी गीले कचरे से खाद बनाने की यूनिट

मोदी का स्वच्छता पखवाड़ा शरू, थामी झाडू

Deepak Sungra - indoreexpress.com 15-Sep-2018 05:41 am


इंदौर (सुरेश कपोनिया)। 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान आज शहर में निगम ने युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया। वहीं जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों व एनजीओ ने भी झाडू थामी। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशभर में स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान 20 करोड़ लोगों को इस अभियान से जोडऩे का लक्ष्य रखा है। इसी के चलते शहर में भी निगम के साथ साथ विभिन्न जनप्रनिधियो ने झाडू थामी। विधायक उषा ठाकुर और स्वास्थ्य प्रभारी संतोष गौर ने फ्रूट मार्केट में सफाई अभियान चलाया। वहीं कई स्कूल कालेज के छात्र छात्राओं ने अपनेपरिसर में सफाई अभियान शुरू किया। यूं तो निगम प्रतिदिन भी इस अभियान में जुटा हुआ है। फिर भी मोदी के आव्हान के बाद आज विशेष अभियान चलाया गया। जिसके चलते अनेक स्थानों पर निगम के साथ साथ निगम से जुड़े एनजीओ ने भी विशेष जगहों पर सफाई अभियान शुरू किया। यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। आज से शुरू हुआ यह अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तिथि 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। 
इस अभियान में आमजन को जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। घर घर से कचरा जुटाने के साथ-साथ घर में ही कम्पोस्ट प्लान लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। वहीं प्लास्टिक व डिस्पोजल का उपयोग न करने की शपथ भी दिलाई जाएगी। निगम द्वारा इस पखवाड़े के दौरान प्लास्टिक व डिस्पोजल के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य अधिकारी को लगातार चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। आज रेलवे ने भी स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की। इस दौरान पटरियों के साथ साथ प्लेटफार्म पर भी विशेष सफाई की गई। वहीं वेटिंग रूम व शौचालयों पर अधिकारियों ने दौरा कर विशेष अभियान चलाया।

ताज़ा खबर

  • भारी बारिश ने कांग्रेस के बड़े नेताओं को सुभाष यादव
  • img
    प्रशासन ने भूरी टेकरी से हटाए झोपड़े, तीन महिला गि
  • प्रशासन की अनदेखी, एमआर-4 पर एक बार फिर बसों का कब
  • img
    आरक्षण सुधार आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने आज सुबह संभ
  • मच्छी बाजार में पुलिस बल नहीं मिलने से टली कार्रवा

अपना इंदौर