गले मिलकर दी ईद की बधाई

Deepak Sungra - indoreexpress.com 13-Sep-2016 05:20 am


इंदौर (अमोल कपोनिया)।ईद पर आज मुस्लिम समाज ने मस्जिदों में मुख्य नमाज अदा की। सदर बाजार स्थित ईदगाह में शहर काजी डॉ. इशरत अली ने सुबह मुख्य नमाज अदा कराई। ईद-उल-अजहा के मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और देश में अमन, चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर कई जगह कुर्बानी भी दी गई। मुस्लिम क्षेत्रों में ईद की रौनक देखते ही बन रही थी।
मक्का मदीना में हज यात्रा संपन्न होने के बाद ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जाता है। आज सुबह सदर बाजार स्थित ईदगाह में मुख्य नमाज अदा की गई। शहर काजी डॉ. इशरत अली ने समाजजनों को नमाज अदा कराई और सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। देश में अमन, चैन की दुआ मांगी गई। शहर की सभी मस्जिदों में ईद के मौके पर नमाज अदा हुई। चंदन नगर, खजराना, बम्बई बाजार, बड़वाली चौकी, आजाद नगर, जिंसी सहित अन्य मस्जिदों में नमाज अदा हुई।
मुस्लिम क्षेत्रों में ईद पर खासी रौनक रही। कई जगह कुर्बानी भी दी गई। मुस्लिम जनों द्वारा ईद की नमाज अता करने साथ एक- दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई उसके पश्चात बकरों की कुर्बानी भी हुई।

ताज़ा खबर

अपना इंदौर