कारोबार

मंत्री दीपक जोशी, अंतरसिंह, रंजना बघेल सहित कई दिग्गज नहीं बचा पाए अपना गढ़ , इंदौर-2 में मेंदोला की जीत का अंतर हुआ कम

Deepak Sungra - indoreexpress.com 12-Dec-2018 04:05 am


मप्र में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे के मुकाबले में कांग्रेस बाजी मारती नजर आ रही है, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के बाद अब मप्र में भी वह बहुमत को छूती नजर आ रही है। वहीं 15 साल से सत्ता में काबिज भाजपा 100 सीटों तक सिमटती दिख रही है। इस चुनाव में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। भाजपा के कई मंत्री चुनाव हार गए हैं। मंत्री अंतर सिंह आर्य, दीपक जोशी और रजंना बघेल अपना गढ़ नहीं बचा पाईं। वहीं बुरहानपुर से अर्चना चिटनीस हार गई।
मालवा-निमाड़ के 15 जिलों की 66 सीटों की स्थिति (चुनाव आयोग के अनुसार रात 9.45 बजे तक)
इंदौर (9 सीट)
इंदौर-1 से कांग्रेस के संजय शुक्ला ने भाजपा के सुदर्शन गुप्ता को हराया
इंदौर-2 में भाजपा के रमेश मेंदोला ने कांग्रेस के मोहन सेंगर को हराया
इंदौर-3 से भाजपा के आकाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के अश्विन जोशी को हराया
इंदौर-4 में भाजपा की मालिनी गौड़ ने कांग्रेस के सुरजीत सिंह चड्‌ड्ा को हराया
इंदौर-5 में भाजपा के महेन्द्र हार्डिया कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल को हराया
देपालपुर से कांग्रेस के विशाल पटेल ने भाजपा के मनोज पटेल को हराया
सांवेर से कांग्रेस के तुलसी सिलावट भाजपा के राजेश सोनकर को हराया
महू से भाजपा की उषा ठाकुर ने कांग्रेस के अंतरसिंह दरबार को पराजित किया
राऊ में कांग्रेस के जीतू पटवारी ने भाजपा के मधु वर्मा को हराया
देवास (5 सीट)
देवास से भाजपा की गायत्री राजे पंवार कांग्रेस के जयसिंह ठाकुर को हराया
हाटपिपलिया में कांग्रेस के मनोेज चौधरी ने भाजपा के दिपक जोशी को हराया
सोनकच्छ में कांग्रेस के सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा के राजेन्द्र वर्मा को हराया
बागली में भाजपा के पड़ाड सिंह कन्नोजे ने कांग्रेस के कमल वास्कले को को हराया आगे
खातेगांव में भाजपा के आशीष गोविंद शर्मा ने कांग्रेस के ओम पटेल को हराया
धार (7 सीट)
सरदारपुर में कांग्रेस के प्रतापसिंह ग्रेवाल ने भाजपा के संजय सिंह बघेल को हराया
गंधवानी में कांग्रेस के उमर सिंघार ने भाजपा के सरदारसिंह मेहडा को हराया
कुक्षी में कांग्रेस के सुरेन्द्र सिंह बघेल ने भाजपा के विरेन्द्र सिंह बघेल को हराया
मनावर में कांग्रेस के हीरालाल अलावा ने भाजपा की रंजना बघेल को हराया
धरमपुरी में कांग्रेस के पांचीलाल मेड़ा ने भाजपा के गोपाल कन्नोज को हराया
धार में भाजपा की नीना वर्मा ने कांग्रेस की प्रभा गौतम को हराया
बदनावर में कांग्रेस के राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव ने भाजपा के भंवरसिंह शेखावत को हराया
झाबुआ (3 सीट)

ताज़ा खबर

अपना इंदौर