शहर में चलने वाली मेट्रो ट्रेन का मामला ठंडे बस्ते में
जिले में छात्रवृत्ति का काम 92 फीसदी सपन्न मेपिंग, रजिस्ट्रेशन के बाद छात्रों के खाते में डलेगा पैसा
योजना क्रमांक 136 में ज्यादा भाव लगाने वाले अपात्रों को ही बांट दिए प्लाट
राज्यसभा सांसद सिद्धू ने अपनी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया
इजराइल ने गाजा पट्टी पर किए हमले
कचरे का दूल्हा बनाकर निकाली बारात दिया स्वच्छता का संदेश
मैगी मामला: नेस्ले व महाराष्ट्र सरकार को SC का नोटिस - See more at: http://naidunia.jagran.com/national-next-hearing-over-maggie-is-scheduled-on-13-janaury-notice-to-nestle-india-and-maharashtra-govt-601025#sthash.PfaObSho.dpuf
Deepak Sungra - indoreexpress.com 27-Aug-2016 05:14 am
अंकित बड़
इंदौर। बड़ा गणपति क्षेत्र में सडक़ चौड़ीकरण को लेकर आज कार्रवाई हुई। सुबह नगर निगम का रिमूवल अमला जेसीबी, ट्रक, डम्पर, पोकलेन मशीन सहित सै$कड़ों कर्मचारी पहुंच गए थे। यहां करीब 10 बाधक ऐसे हैं, जो अब तक नहीं हटे हैं। यह सडक़ 104 फीट चौड़ी बन रही है। जिंसी चौराहा पर फिलहाल सडक़ का निर्माण किया जा रहा है। प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के आला अधिकारियों सहित दर्जनों कर्मचारी भी यहां पहुंचे और कार्रवाई को अंजाम दिया।
स्मार्ट सिटी के लिए शहर में तोडफ़ोड़ जारी है। केन्द्र सरकार की योजना के तहत इन्दौर का मध्यक्षेत्र स्मार्ट किया जा रहा है। इसके लिए पहले जहां बियाबानी रोड पर सैकड़ों बाधक निर्माणों को तोड़ा गया, वहीं अब बड़ा गणपति क्षेत्र में भी तोडफ़ोड़ की जाएगी। अग्रसेन नगर चौराहा से जिंसी चौराहा तक सडक़ की चौड़ाई 104 फीट है। यहां बाधकों को हटाने के लिए नगर निगम का अमला आज सुबह मौके पर जेसीबी, ट्रक, डम्पर और अन्य संसाधनों प्रशासनिक अमले के साथ कार्रवाई की गई। संभवत: दोपहर तक यहां 10 बाधकों को तोडा़ गया। वर्तमान में सडक़ की चौड़ाई 50 फीट है। बाधक निर्माण हटने के बाद चौड़ाई दुगुनी हो जाएगी।
पहले ही नोटिस दे दिए - निगम उपायुक्त महेन्द्रसिंह चौहान का कहना है कि बाधक निर्माण को आज तोड़ा जाएगा। लोगों को पहले ही नोटिस दे दिए गए थे। बचे हुए बाधकों को भी जल्द हटाया जाएगा। इससे पहले इन्हें भी नोटिस जारी होंगे। एसडीएम संतोष टैगोर ने बताया कि प्रशासन, निगम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई सडक़ चौड़ीकरणके लिए की जा रही है। यदि किसी तरह का विवाद या विरोध होता है तो प्रशासन और पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती से निपटेगी।