एमआर-10 पर मिली मजदूर की लाश,हत्या की आशंका

Deepak Sungra - indoreexpress.com 13-Sep-2016 05:20 am


इंदौर (अंकित बड़)। हीरानगर थाना क्षेत्र में एमआर-10 पर मिली मजदूर की लाश के मामले में पुलिस को अशंका है कि उसकी हत्या की गई है। शरीर पर चोंटो के निशान भी मिले हैं। वहीं पुलिस ने उसके बारे में जानकारी जुटाना भी शुरू कर दिया है।
पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि एमआर-10 पर रेलवे पटरी के समीप एक युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। इस जवान यहां पहुंचे तो पता चला कि युवक की मौत हेा चुकी है। उसकी पहचान मानेन्द्र पिता रामेन्द्र निवासी महेशबाग कॉलोनी बाणगंगा के रूप में हुई। शरीर पर चोंटों के निशान होने से पुलिस ने हत्या के अशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि मानेन्द्र शराब पीने का आदि था। उ सके माता-पिता देवास में रहते हैं। पुलिस ने उन्हें उसकी मौत की सूचना दी। साथ ही परिजनों से जानकारी जुटाई तो करीब 8 साल पहले मानेन्द्र को उसकी पत्नी छोडक़र चली गई थी। उसके शरीर पर अनेकों चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस को अशंका है कि उसकी हत्या की गई है।
अधेड़ की संदिग्ध मौत-उधर पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में रहने वाले एक अधेड़ की संदिग्ध अवस्थ में मौत हो गई। गणेश पिता नाना साहेब 55 वर्ष को कल रात करीब ढाई बजे कुछ लोग अचेत अवस्था में एमवाय अस्पताल लेकर आए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घेाषित कर दिया। साथ आए लोगों ने बताया कि गणेश वाहन चालक था। कल शाम उसने घर पर शराब पी थी। पड़ोसी मुकेश कल जब ढोल ग्यारस का जुलूस देखकर रात में घर पहुंचा तो गणेश घर में ही अचेत पड़ा हुआ था। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर आए, लेकिन बचाया नहीं जा सका। अशंका है कि उसने शराब के साथ कोई जहरीली वस्तु निगली है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मच्र्यूरी में रखवाया है।

ताज़ा खबर

अपना इंदौर