142 नए मरीज मिले, संक्रमण से 2 की मौत
इंदौर-दाहोद रेल लाइन प्रोजेक्ट के भविष्य पर संकट गहराया
सालभर बाद अटल इनक्यूबेशन सेंटर की दिशा में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय बढ़ा रहा कदम
शरीर का तापमान ज्यादा होने पर वोट डालने के लिए करना होगा इंतजार
इंदौर में कोरोना मरीजों की सिर्फ संख्या हो रही कम, संक्रमण नहीं
बेंगलुरु ने कोलकाता को 8 विकेट से हराया:RCB 7वां मैच जीतकर टॉप-2 में पहुंची
इंदौर का कपड़ा बाजार होने लगा गुलजार, 80 प्रतिशत पटरी पर लौटा कारोबार
Indore Bureau - indoreexpress.com 25-Sep-2020 06:40 pm
इंदौर()। रेलवे स्टेशन पर राजवाड़ा की प्रतिकृति बनाने का प्रस्ताव रतलाम रेल मंडल ने निरस्त कर दिया है। इसके बजाय अब स्टेशन का व्यावसायिक विकास किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने यह जिम्मेदारी स्टेशन डेवलपमेंट के लिए काम करने वाली इंडियन रेलवे स्टेशंस डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (आइआरएसडीसी) को सौंप दी है। शुरुआती अनुमान के हिसाब से इंदौर स्टेशन के व्यावसायिक विकास पर लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आइआरएसडीसी ने प्रोजेक्ट के लिए कंसल्टेंट नियुक्त कर दिया है।रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मार्च 2018 में इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की थी कि राजवाड़ा की प्रतिकृति रेलवे स्टेशन पर बनाई जाएगी। बाद में मंडल ने इसकी डिजाइन तैयार कर 7 करोड़ रुपये का ठेका भी एक कंपनी को दे दिया था, जो निरस्त कर दिया गया है।