142 नए मरीज मिले, संक्रमण से 2 की मौत
इंदौर-दाहोद रेल लाइन प्रोजेक्ट के भविष्य पर संकट गहराया
सालभर बाद अटल इनक्यूबेशन सेंटर की दिशा में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय बढ़ा रहा कदम
शरीर का तापमान ज्यादा होने पर वोट डालने के लिए करना होगा इंतजार
इंदौर में कोरोना मरीजों की सिर्फ संख्या हो रही कम, संक्रमण नहीं
बेंगलुरु ने कोलकाता को 8 विकेट से हराया:RCB 7वां मैच जीतकर टॉप-2 में पहुंची
इंदौर का कपड़ा बाजार होने लगा गुलजार, 80 प्रतिशत पटरी पर लौटा कारोबार
Indore Bureau - indoreexpress.com 30-Dec-2018 11:27 am
इंदौर. उत्तरी सर्द हवा से लगातार तीसरे दिन प्रदेश के ज्यादातर शहर ठिठुरे। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में आगामी 24 घंटों के दौरान शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। बैतूल और पचमढ़ी के साथ ही खजुराहो में सबसे कम पारा रहा। यहां पर यहां पर तापमान 1.0 डिग्री दर्ज किया गया। रीवा, उमरिया, शाजापुर, उज्जैन और राजगढ़ समेत प्रदेश के 17 जिलों में न्यनतम तापमान 5 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। देवास जिले में पाला पड़ने से करीब 14 बीघा गेहूं और चने की फसल तबाह हो गई है।
यहां दर्ज किया गया 5 डिग्री से कम पारा : दमोह - 3.0, जबलपुर - 3.8, बैतूल- 1.0, खजुराहो - 1.4, मंडला 4.0, नौगांव - 3.1, रीवा - 3.5, सतना- 5.0, सिवनी - 5.0, सीधी - 4.4, उमरिया- 1.7, भोपाल - 5.2, धार - 5.0, उज्जैन - 2.5, शाजापुर - 3.2, राजगढ़- 3.6, ग्वालियर - 3.6, पचमढ़ी - 1.0 डिग्री दर्ज किया गया।