राजनीति

भाजपा का वादा- किसान क्रेडिट कार्ड पर 1 लाख का कर्ज 5 साल ब्याज मुक्त रहेगा, सभी किसानों को सम्मान निधि मिलेगी

Indore Bureau - indoreexpress.com 08-Apr-2019 02:17 pm


नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया। इसमें देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर फोकस करते हुए 75 संकल्पों को रखा गया है। दावा किया गया कि इसे छह करोड़ लोगों की मदद से तैयार किया गया। इसे ‘संकल्पित भारत, सशक्त भारत’ नाम दिया गया है।
घोषणा पत्र में भाजपा के वादे
भाजपा के प्रमुख मुद्दे : यूनिफॉर्म सिविल कोड लाएंगे। सिटिजनशिप अमेंडमेंट बिल दोनों सदनों से पास कराएंगे और उसे लागू करेंगे, लेकिन किसी राज्य की संस्कृति और भाषाई पहचान को बचाएंगे। राम मंदिर के संकल्प को भी हम दोहराते हैं। हमारा प्रयत्न होगा कि राम मंदिर का जल्द से जल्द निर्माण हो जाए। कश्मीर से अनुच्छेद 35-ए हटाएंगे।
गांव-किसान : 25 लाख करोड़ रुपए ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में हम खर्च करेंगे। किसानों की आय को हम 2022 तक दोगुना करेंगे। किसान क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले 1 लाख के कर्ज को पांच साल तक ब्याज मुक्ति रखेंगे। आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए हम संग्रहालय बनाएंगे।
बुनियादी सुविधा : प्रत्येक परिवार के लिए पक्का मकान, एलपीजी सिलेंडर मुहैया कराएंगे। सभी घरों का 100% विद्युतीकरण करेंगे। हाईवे दोगुने बनाएंगे। रेलवे में 2022 तक जितनी भी रेल पटरियां हैं। उन्हें ब्रॉड गेज में परिवर्तित करेंगे। सभी रेल लाइनों का पूरी तरह विद्युतीकरण करने की कोशिश करेंगे। डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देंगे। सरकारी सेवाओं को डिजिटल बनाएंगे।
शिक्षा : मैनेजमेंट स्कूलों की सीटों की संख्या बढ़ाने की कोशिश करेंगे। इंजीनियरिंग में एक्सिलेंट संस्थाओं में सीटें बढ़ाएंगे, लॉ कॉलेजों में भी हम सीटें बढ़ाएंगे।
स्वास्थ्य : आयुष्मान भारत के तहत 1.25 लाख हेल्थ केयर सेंटर बनाए जाएंगे। गरीबों को दरवाजे पर ही चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए भी हम पूरी कोशिश करेंगे। कोशिश करेंगे की हर 1400 मरीजों पर एक डॉक्टर उपलब्ध हो।
सुरक्षा : आतंक के प्रति जीरो टॉलरेंस पॉलिसी रहेगी। भारत में होने वाली घुसपैठ को हम सख्ती से रोकेंगे।
महिला : सेनाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। इसे अब हर क्षेत्र में बढ़ाएंगे। संविधान संशोधन कर संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ताज़ा खबर

  • पुलिस ने निकाला खजराना में फ्लैग मार्च
  • कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में इंदौर से भोपाल पहुं
  • गांव का दौरा करने पहुंचे मंत्री को महिलाओं ने घेरा
  • रोहित सेठी भोपाल में किसी नेता के यहां छिपा, पुलिस
  • नौतपा में 44 डिग्री तक जा सकता है शहर में पारा

अपना इंदौर