धर्म कर्म

प्रियंका ने महाकाल की विशेष पूजा की; कमलनाथ भी रहे मौजूद

Indore Bureau - indoreexpress.com 13-May-2019 04:47 pm

इंदौर. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को उज्जैन पहुंचीं। यहां बाबा महाकाल के मंदिर में उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना की। उनके साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहे। उज्जैन में प्रियंका ने 2 किमी लंबा रोड शो किया। प्रियंका आज रतलाम में जनसभा को संबोधित करेंगी। शाम को वे इंदौर में रोड शो भी करेंगी।
प्रियंका
प्रियंका गांधी इंदौर होते हुए उज्जैन पहुंचीं। इंदौर एयरपोर्ट पर मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनकी अगवानी की। प्रियंका के साथ महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा, मप्र महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल समेत तमाम नेता मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, मंदिर के पुजारियों ने प्रियंका से पंचामृत पूजन कराया।

ताज़ा खबर

  • नौतपा में 44 डिग्री तक जा सकता है शहर में पारा
  • गांव का दौरा करने पहुंचे मंत्री को महिलाओं ने घेरा
  • एमपीआईडीसी का दावा, नई सरकार के बाद इंदौर रीजन में
  • प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पहली बार हुई
  • तीन मंजिला अपार्टमेंट में लगी आग, 7 लोग झुलसे; जान

अपना इंदौर