कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दिया
Indore Bureau - indoreexpress.com 19-Jan-2019 01:51 pm
मंदसौर. नगर पालिक अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की हत्या के आरोपी मनीष बैरागी को राजस्थान के प्रतापगढ़ से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मंदसौर पुलिस द्वारा एनकाउंटर के डर से वह राजस्थान भाग गया था। वहां प्रतापगढ़ की कोतवाली में उसकी सरेंडर करने की प्लानिंग थी। बैरागी ने बताया कि उसे पता चला था कि प्रतापगढ़ जेल में मोबाइल चलाने को मिलता है। इसीलिए वह वहां सरेंडर करना चाहता था।
10 दिन पहले बनाई थी हत्या की साजिश
पुलिस ने बताया कि मनीष बैरागी ने 10 दिन पहले ही बंधवार की हत्या की साजिश बना ली थी। उसका पांच लाख रुपए को लेकर बंधवार से विवाद चल रहा था। वह कई बार बंधवार को कह चुका था- -दादा रुपए लौटा दो वरना कभी भी नपा के उपचुनाव करवा दूंगा।- हत्या के पीछे कारण रुपयों का लेन-देन सामने आया है। बंधवार के चुनाव में मनीष ने 5 लाख रुपए ब्याज पर लेकर खर्च किए थे। बंधवार वह रुपए नहीं लौटा रहे थे।