म.प्र

हर वार्ड में मनेगा अटलजी का जन्मदिन

Indore Bureau - indoreexpress.com 24-Dec-2018 02:55 pm


इंदौर (सुरेश कपोनिया)।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अपनी रणनीति में जुट गई है। इसी के चलते संभागीय स्तर की बैठक रविवार को भाजपा कार्यालय में हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव की दृष्टि से लगातार चलने वाली कार्ययोजना तैयार की गई। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए युवा मोर्चा जहां अभियान केलेंडर के तहत युवा अभियान चलाएगा वहीं कल अटलजी का जन्मदिन भी वार्ड स्तर पर मनाया जाएगा।
भाजपा की संभागीय बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें संभागीय प्रभारी रामेश्वर शर्मा, संगठन मंत्री जयपालसिंह चावडा व अध्यक्ष गोपी नेमा मौजूद थे। इसी के साथ बैठक में विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों व मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने लोकसभा की तैयारी में जुटने का कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। सभी मोर्चा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी अलग-अलग स्तर पर की गई। जिसमें युवा मोर्चा को कालेज स्तर तक जाने व युवाओं को भाजपा से जोडऩे का अभियान चलाने को कहा गया। वहीं कालेज स्तर पर युवा संसद आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। किसान मोर्चे को लेकर नर्ई रणनीति बनाई गई। अब किसान कुंभ आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पंचायत स्तर पर किसानों के कल्याण व विकास को लेकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। अनुसूचित जाति समाज में व्यापक समर्थन के लिए मोर्चा घर-घर जाकर दस्तक देगा व नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोडेगा। पिछड़ा प्रकोष्ठ भी इसी तरह का अभियान चलाएगा। भाजपा के पितृपुरुष अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर वार्ड में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी कार्यकर्ता एक जगह एकत्रित होंगे और अटलजी का फोटो लगाकर माल्यार्पण करेंगे।
मोदी के मन की बात आम लोगों के मन की बात भी सुनेंगे
भाजपा &0 दिसंबर को मोदीजी की मन की बात कार्यक्रम अपने-अपने वार्डों में कार्यक्रम आयोजित कर सुनेंगे। इस दौरान आम लोगों के मन की बात भी सुनी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम काफी समय से चल रहा है, लेकिन पहली बार भाजपा आमलोगों की मन की बात भी सुनेगी।

ताज़ा खबर

  • हर वार्ड में मनेगा अटलजी का जन्मदिन
  • विकास दुबे के साले राजू निगम और बेटे को शहडोल के ब
  • केंद्रीय मंत्री तोमर का तंज- दिग्विजय सिंह खोई जमी
  • इंदौर से 5 हजार कार्यकर्ताओं को भोपाल ले जाने का ल
  • लोकसभा चुनाव / चुनाव आयोग के अनुसार शाम 6 बजे तक 7

अपना इंदौर