कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दिया
Indore Bureau - indoreexpress.com 22-Dec-2020 06:38 pm
इंदौर । शहर की पूर्व महापौर और इंदौर क्षेत्र क्रमांक चार से विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्होंने यह जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिये खुद ही दी। मालिनी गौड़ ने बताया कि उन्हें कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए थे, जिसके बाद उन्होंने जांच कराई थी। इसमें वह पॉजिटिव आई थीं। डॉक्टरों की सलाह के बाद वह होम आइसोलेशन में हैं। विधायक ने साथ ही अपने संपर्क में आने वाले लोगों को भी सतर्कता बरतते हुए जांच कराने का आग्रह किया है।