कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दिया
Indore Bureau - indoreexpress.com 26-Dec-2020 07:08 pm
इंदौर,। बाणगंगा क्षेत्र में बने कपड़ा व्यापारियों के पंचकुइया गोदाम परिसर सील करने पर शनिवार को दोपहर हंगामा मच गया। नगर निगम की कार्रवाई से नाराज व्यापारियों और हम्मालों ने बाणगंगा मेन रोड पर कुछ देर के लिए चक्काजाम कर दिया। हालांकि बाद में आला स्तर पर मिले आदेश के बाद परिसर के मुख्य द्वार को फिर खोल दिया गया, तो हंगामा शांत हो गया।
कुछ व्यापारियों का कहना था कि उन्होंने कचरा शुल्क जमा कर दिया है। मौकेपर पहुंची नगर निगम की टीम को उन्होंने इसकी रसीदें भी दिखाईं, लेकिन बावजूद पूरा परिसर सील कर दिया गया। वे इसी का विरोध कर रहे थे। हंगामे की सूचना पूर्व पार्षद टीनू जैन तक पहुंची, तो उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से बात की। इस संबंध में निगम जोन के सहायक राजस्व अधिकारी (एआरओ) वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि परिसर में छोटे-बड़े 225 से 250 गोदाम हैं। ज्यादातर पर कचरा प्रबंधन शुल्क बकाया है और 10-15 लोगों का ही शुल्क जमा है।
सेवन स्टार रेटिंग के मद्देनजर व्यावसायिक संस्थानों से 90 प्रतिशत शुल्क की वसूली जरूरी है, इसलिए परिसर के गेट पर ताला लगाया गया था। बाद में एसोसिएशन अध्यक्ष ने अपर आयुक्त एसके चैतन्य से चर्चा की। अपर आयुक्त ने द्वार का ताला खुलवाने के निर्देश दिए। रविवार से परिसर के बजाय उन लोगों के व्यक्तिगत गोदाम सील किए जाएंगे, जिन्होंने अब तक शुल्क जमा नहीं किया है। व्यापारियों और हम्मालों ने चक्काजाम संभवत: 15-20 मिनट के लिए किया था, ताला खोलने के बाद खत्म हो गया था।