142 नए मरीज मिले, संक्रमण से 2 की मौत
इंदौर-दाहोद रेल लाइन प्रोजेक्ट के भविष्य पर संकट गहराया
सालभर बाद अटल इनक्यूबेशन सेंटर की दिशा में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय बढ़ा रहा कदम
शरीर का तापमान ज्यादा होने पर वोट डालने के लिए करना होगा इंतजार
इंदौर में कोरोना मरीजों की सिर्फ संख्या हो रही कम, संक्रमण नहीं
बेंगलुरु ने कोलकाता को 8 विकेट से हराया:RCB 7वां मैच जीतकर टॉप-2 में पहुंची
इंदौर का कपड़ा बाजार होने लगा गुलजार, 80 प्रतिशत पटरी पर लौटा कारोबार
Indore Bureau - indoreexpress.com 10-Oct-2019 01:56 pm
इंदौर. लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। स्कीम नंबर 78 में रहने वाली इस छात्रा ने अपने ही हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें परिजनों द्वारा किसी बात को लेकर डांटने पर उसने यह कदम उठाने की बात लिखी है। पुलिस से शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर मामले को जांच में लिया है।
थाना प्रभारी संतोष दुधी ने बताया कि मामला देर रात का है। वह स्कीम नंबर 78 स्थित श्रीजी हॉस्टल रहकर नेट की तैयारी कर रही थी। मृतका की पहचान रुचि अहिरवार निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उसकी किताब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि चाची आए दिन फोन पर उसे डांटती थी। इसी बात से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल में भिजवा दिया है। साथ ही छात्रा के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।