कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दिया
Indore Bureau - indoreexpress.com 27-Nov-2020 03:55 pm
इंदौर, । गुरुवार से इंदौर में चल रही उत्तर-पूर्वी ठंडी हवाओं का असर शुक्रवार सुबह भी जारी रहा। ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार सुबह उत्तर-पूर्वी हवाएं 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलीं।
गुरुवार को अधिकत तामपान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.4 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे दृश्यता दो किमी तक पहुंच गई और धुंध का असर रहा है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानी पीके साहा के मुताबिक निवार तूफान का असर कम होने और उत्तर-पूर्वी व उत्तरी हवाएं चलना शुरू हो गईं।
अगले दो दिनों में इंदौर सहित प्रदेश के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी। पिछली शाम तक उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बना ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा भी खत्म हो गया है। इस वजह से हिमालय की ओर से ठंडी हवाएं आ रही हैं। जिसके कारण ठंड का असर बढ़ गया है। इंदौर में अधिकतम 16 किमी प्रतिघंटा की गति से हवाएं चली हैं और कुछ समय के लिए तेज हवाएं 20 से 25 किमी की गति से चली है। इस वजह से भी ठंड का असर एकाएक तेज हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले दो से तीन में तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।