कॉलेजों को बीए-बीकॉम और बीएससी की उत्तर पुस्तिका 28 दिसंबर तक करना है जमा, फिर शुरू होगा मूल्यांकन
आंटी केस में फंसाने की धमकी देकर जिम ट्रेनर से तीन लाख मांगे, एनसीबी के दो सिपाही, ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकुइया गोदाम परिसर का मुख्य द्वार सील करने पर हंगामा, चक्काजाम
विधायक और पूर्व महापौर मालिनी गौड़ कोरोना पॉजिटिव
आशा की किरण लिए हमउम्रों के बीच पहुंचे प्रभात चटर्जी
इंदौर से चलेगी रामायण ट्रेन, ले जाएगी अयोध्या
इंदौर में दोहरा हत्याकांड : पापा शराब पीकर आए थे, मम्मी सो रही थी, प्रेमी को बुलाकर दोनों को मरवा दिया
Indore Bureau - indoreexpress.com 08-Feb-2019 12:06 pm
इंदौर. भंवरकुआं पुलिस ने चोर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से सात बाइक बरामद की है, जिनकी कीमत करीब चार लाख रुपए आंकी गई है। आराेपियों में से दो मजदूरी करते हैं, जबकि अन्य कॉलेज छात्र हैं। ये सभी धार जिले के बाग निवासी हैं। पुलिस इनसे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।
भंवरकुआं पुलिस के अनुसार मुखबीर से सूचना मिली थी कि नौलखा चौराहे से तीन इमली मार्ग स्थित एक ढाबे के पास दो युवक बाइक बेचने के लिए खड़े हैं। युवकों में एक ने ब्लू शर्ट पहन रखी है, जबकि दूसरे ने सफेद टीशर्ट और ब्लू रंग की जींस पहन रखी है। इनके पास एक ब्लैक कलर की बाइक भी है। सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें पकड़ने की कोशिश की तो ये भागने लगे। पुलिस ने पीछाकर इन्हें तीन इमली ब्रिज के नीचे दबोच लिया।